23 Mar 2015

राज्यों के लिए एक पंक्ति जिसके एक वर्ण से एक राज्य बनता है ।


बच्चों को राज्यों के नाम याद रखने में परेशानी होती है । इसके समाधान के लिए एक छोटा सा प्रयास । राज्यों के लिए एक पंक्ति है । जिसके एक वर्ण से एक राज्य बनता है । शायद अध्यापक साथियों को ये प्रयास पसन्द आए |

राज्यों के लिए पंक्ति-

"मित्र अत्तर मुझसे कहता है मैं अपने छ: बागों में आम की उपज उगाऊ" ।

मि-मिजोरम 
त्र -त्रिपुरा 

अ - असम
त्त - तमिलनाडू
र - राजस्थान 

मु -मणिपुर
झ - झारखंड
से - सिक्किम

क -केरल
ह -हरियाणा
ता - तेलंगाना

है - हिमाचल

में - मेघालय

अ - अरूणाचल 
प - प. बंगाल
ने - नागालैंड

छः - छत्तीसगढ

बा - बिहार
गों -गोवा

में - मध्यप्रदेश 

आ - आंध्रप्रदेश
मों -महाराष्ट्र 

की -कर्नाटक

उ - उत्तराखंड
प - पंजाब
ज - जम्मू - कश्मीर

उ - उड़ीसा
गा - गुजरात
उ- उत्तरप्रदेश